जितना हो सके बचो इस फ्राड कंपनी से

जितना हो सके बचो इस फ्राड कंपनी से 

फ्राड मतलब क्या... वह काम जो किसी को धोखे में डालकर स्वार्थ साधने के लिए किया गया हो उसे फ्राड कहते है, इसे हिन्दी में कपट, छल, दगा, ठगी, धोखाधडी, भ्रष्टाचारी, नकली, ढोंगी, घोटाला, घपला भी कह सकते हैं, 
कोई भी फ्राड जो एक आम इंसानों से होती है, वह उसे सिर्फ पैसों का ही नुकसान नहीं कराती बल्की उनके मेहनत, समय और सबसे महत्वपूर्ण उसके आत्मविश्वास का गला भी घोंट देती है,
पैसे तो फिर भी दोबारा कमाए जा सकते हैं, परंतु जो समय और मेहनत गया है उसे वापस नहीं लाया जा सकता, और रही बात आत्मविश्वास की तो यह वह ताकत है जिसके दम पर लोग कुछ भी कर जाते है,  आत्मविश्वास ही वह सीढी है जिसे लगाकर बादलों में भी चढा जा सकता है, सिर्फ बादलों में चढा ही नहीं जा सकता बलकी बादलों के पार भी जाया जाता है इसी आत्मविश्वास के दम पर।
अगर किसी का आत्मवि’वास टूट जा, तो वह फिर आने वाले अवसरों को भी सक की नजरों से देखने लÛता है जिसके कार.ा वह जिंदगी में पिछड जाता है, और फिर वह समाज और अपने आसपास के लोÛो को अपने वर्तमान हालात का जिम्मेदार मानने लगता है, 
मेरा नाम मनोज है और मैं आरंग में रहता हूं मैं वर्तमान में वक्रांगी केन्द्र चला रहा हूं, जिसमें मैं बैंक आॅफ बडौदा का भी कार्य करता हूं, मै मनीट्रांस्फर, कैस डिपाॅजिट, विड्राल, नया खाता खोलना, बीमा आदी का कार्य करता हूं, मैं सन 2019 में इंडियन इंस्टिटृयूट आॅफ बैंकिंग एवं फायनेंस जिसे आईआईबीएफ भी कहते है का परि{ाा भी पास कर लिया हूं, 
अगर किसी का आत्मविष्वास टूट जाए तो वह फिर आने वाले अवसरों को भी सक की नजरों से देखने लगता है जिसके कारण वह जिंदगी में पिछड जाता है, और फिर वह समाज और अपने आसपास के लोगो को अपने वर्तमान हालात का जिम्मेदार मानने लगता है, 
मेरा नाम मनोज है और मैं आरंग में रहता हूं मैं वर्तमान में वक्रांगी केन्द्र चला रहा हूं, जिसमें मैं बैंक आॅफ बडौदा का भी कार्य करता हूं, मै मनीट्रांस्फर, कैस डिपाॅजिट, विड्राल, नया खाता खोलना, बीमा आदी का कार्य करता हूं, मैं सन 2019 में इंडियन इंस्टिटृयूट आॅफ बैंकिंग एवं फायनेंस जिसे आईआईबीएफ भी कहते है का परिक्षा भी पास कर लिया हूं, 
मेरे पास रोजाना कई ऐसे लोग आते है जिसे किसी का काॅल या व्हाॅटसप में मैसेज आए रहता है कि उसका कौन बनेगा करोडपती में नाम आया है और उसे कुछ लाख रूपए जीत लिए है, लेकिन उसे उस जीते हुए पैसे को उसके खाते में पाने के लिए कुछ फीस का भुगतान करना होगा। षुरूवात में यह कम राषि मांगते है फिर धीरे धीरे उनकी राषी बढने लगते है। लोग अपने मेहनत से कमाए हुए पैसों को कुछ लालच के कारण ऐसे लुटा देते है मानों उसे उस धन का कोई मोल न हो। 
अरे भाई जरा आराम से सोचिए कि कोई आपने कमाए हुए पेसे क्यों किसी को देगा, आज के दौर में तो ऐसा है कि सगे बाप अपने बेटो को कुछ देगा तो भी कुछ न कुछ सुना कर ही देगा ताकि अगली बार कुछ मांगने से पहले वह हजार बार सोंच ले। और आपको जो काॅल किया है उसको तो आप जानते भी नहीं हो न वो आपको जानता है तो सोचों भला उसे क्या पडी है आपकी। क्या उसे किसी पागल कुत्ते ने काटा है कि वो आपके पैसे जो आपने इनाम में जीता है उसे वापस करेगा। अरे भाई क्या इनाम कहां गया था तु की तु इनाम जीत लिया। अरे असलीयत तो यह है कि साला ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा है और बात लाखों की करते है ऐसे फ्राड काॅल्स वाले। 

कितने प्रकार की ठगी वर्तमान में हो रही है और इससे कैसे बचा जाए

वर्तमान में ठगी मुख्य 7 प्रकार से हो रही है

1. बैंक में केवायसी कराने के बाहाने फोन करना और एटीएम का नंबर, सीसीवी, और ओटीपी मांगकर पैसे लूट लेना।
2. कौन बनेगा करोडपती में लक्की ड्रा से पैसे जीते है बोलकर अपने खाते में पैसे डलवाकर लूट लेना।
3. फोन पे में कैस बैक के बाहने से पैसे लूट लेना।
4. वहाट्सप के जरीए काॅल करके कुछ भी बाते बनाकर पैसे लूट लेना।
5. जमीन में से टावर लगवाने के बहाने पैसे लूट लेना।
6. बीमा के बहाने से पैसे लूट लेना।
7. आॅनलाईन दृवारा लूट।

ठगी से कैसे बचा जाए

1. किसी भी अनजान काॅल का जवाब न दे चाहे वहां से कितना भी बडा लालच क्यों न मिले।
2. किसी भी अनजान काॅलस में फंसकर अपने एटीएम का नंबर, सीसीवी व ओटीपी किसी को भी बिलकुल न बताए।
3. जब भी ऐसे काॅल्स आए तो अपने नजदीकी बैंक में जाकर या किसी षिक्षित वयक्ति से राय ले उसके बारे में पूरी जानकारी ले की वो वास्तव जो बोल रहा है वह प्रमाणीक है या ऐसे ही हवे में बात कह रहा है।
4. जब भी आपको ऐसा लगे की यह काॅल किसी लुटेरा का है तो अपने नजदीकी पुलीस थाने में जाकर सिकायत करें।
5. फोकट के पैसों के लालच में न आए अपने बाहुबहल और बुदृधी में अटुट विष्वास रखें।
6. अगर आपके वहाटसप में काॅल आए और वे बोले की वे किसी कंपनी से बोल रहे है, तो उसकी बातों में ध्यान न दे और तुरंत उस काॅल को ब्लाॅक करें।
7. किसी भी तहर की फोन पे रिक्वेसट को एक्सेप्ट न करें, न ही अपना युपीआई टाइप करें।













Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कुंडली कैसे देखते हैं? फायदे, नुकसान.... क्या कुंडली की बातें 100% सही होती हैं?

शराब सेवन: 10 बेहतरीन तरीके बताए जा रहे हैं, जो आपके लिए सस्ते और सुरक्षित हैं:

बच्चों को खुश रखने के 10 तरीके, जिसमें कोई खर्च न हो